मणिपुर राज्य “रत्नों की भूमि” भारत के अद्वितीय स्थल आकृतियों में से एक है। यह अपनी गोद में प्रकृति के सुंदर दृश्यों को समेटे हुए हैं। जिसे खोजना एक सच्चा आनंद है। भारत के पड़ोसी राज्य म्यांमार  की सीमा से लगा हुआ, मणिपुर एक खूबसूरत स्थानों में से एक है। “पंडित जवाहरलाल नेहरू ने मणिपुर को भारत का गहना” नाम से संबोधित किया था।

 मणिपुर शहर और यहां के दर्शनीय स्थल पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते है। यहां का वातावरण ,जलवायु भरे लहराते वन,पर्वतीय क्षेत्र, यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।

मणिपुर का रहन-सहन ,वेशभूषा, संस्कृति, कलाएं, भाषा लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ जाती है।

 मणिपुर में 9 जिले हैं। जिसमें विष्णुपुर ,चंदेल ,चुराचंदपुर,इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, सेनापति, थोबल और उखरुल है । जहाँ घूमने के लिए खाफी अच्छी जगह है।

मणिपुर में घूमने के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल:

1 श्री गोविंद जी मंदिर इंफाल

मणिपुर के धार्मिक श्री गोविंद जी मंदिर यहां का सबसे बड़ा वैष्णव मंदिर है। यह मंदिर से 1846 ईसवी में बनवाया गया था। इस मंदिर को कई विनाशकारी भूकंपो  का सामना करना पड़ा था। इसकी मूल संरचना का निर्माण महाराज चक्रकीर्ति द्वारा किया गया था। जो तब मणिपुर पर शासन करते थे। तब से मंदिर यहां का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर इंफ़ाल के कंगना फोर्ट परिसर में स्थित है।

2 मणिपुर जूलॉजिकल गार्डन इंफाल

यह स्थान वन्यजीव उत्साही और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन जगह है। जहां दुर्लभ प्रजातियों के साथ विदेशी प्रजातियों का भी घर देखने लायक है। इस प्राकृतिक आवाज में रहने वाले तेंदुआ, हिमालय भालू, अजगर, उड़ने वाली गिलहरी और एल्डस डियर देखने योग्य प्रजातियों  मिल जाती है।

3 सेनापति मणिपुर जिला

 सेनापति जिला अपने क्षेत्र में 80% वनों से घिरा हुआ है। सेनापति एक ग्रामीण  जगह है। जो पर्यटकों को यहां की संस्कृति  से रूबरू कराती है। साथ ही यहां की सुंदरता के दर्शन भी कराती है।

 दुनिया भर के प्रकृति प्रेमी यह दृश्य देखने के लिए यहां खींचे चले आते हैं। उसके आसपास का स्थान ट्रेकिंग के लिए भी काफी लोकप्रिय है।

4 थारोन गुफा तमेंगलॉन्ग

यह गुफा तमेंगलॉन्ग से लगभग 27 किलोमीटर दूरी पर है। इंफाल से 164 किमी दूर है। यदि आप आप यहां आने की योजना बनाते है, तो आपकी बकेट लिस्ट में यह स्थान जरूर होना चाहिए । आपको एक अस्मरणीय यादे देगा। यह भारत के उन स्थानों में से एक है, जो आपको प्राचीन संस्कृति से रूबरू कराती हैं ,और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में भी प्रचलित है। यह गुफा आपको एक रहस्यमई यात्रा देती है।

5 मणिपुर राज्य संग्रहालय इंफाल

मणिपुर की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक जीवंतता की झलक आपको इस संग्रहालय में देखने को मिलेगी। इस  संग्रहालय का उद्घाटन इंदिरा गांधी जी द्वारा किया गया था।

 प्राचीन कलाकृतियों और प्राचीन वस्तुओं की एक विस्तृत संख्या यहां देखने को मिलती है। राज्य में पहने जाने वाले वस्त्र उपकरण, कृषि उपकरण, जनजाति आभूषण, यहां देखने को मिलते हैं। यह संग्रहालय पोलो ग्राउंड इंफाल के पास स्थित है।

इनके अतिरिक्त कुछ अन्य प्रमुख स्थानों के नाम निम्नलिखित है-

  • लोकतक झील विष्णुपुर
  • जुकोऊ घाटी
  • दाल मडोल विष्णुपुर
  • रसमंचा मंदिर विष्णुपुर
  • उखरुल
  • चुराचंदपुर
  • इम्फाल : राजधानी शहर का खूबसूरत नजारा
  • कांचीपुरी : प्राचीन मंदिरों का शहर
  • मोरिंग : सुकून का स्थल

मणिपुर कैसे जाएं :

ट्रेन द्वारा यात्रा : यदि आप मणिपुर जाने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रेन यात्रा भी आपकी योजना को उत्तम बनाएगी। आप डायरेक्ट मणिपुर नहीं जा सकते। ट्रेन से मणिपुर जाने के लिए आपको नागालैंड से दीमापुर के रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा । जहां से इंफाल की दूरी 215 किलोमीटर है। स्टेशन से उतरकर आप बस या किसी अन्य साधन द्वारा मणिपुर पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग द्वारा यात्रा : यदि आप हवाई मार्ग के द्वारा मणिपुर यात्रा करना चाहते हैं, तो आप आसानी से कर सकते हैं। मणिपुर में केवल एक एयरपोर्ट बना हुआ है। जो राज्य का एकमात्र एयरपोर्ट तुलिहाल एयरपोर्ट है। जो मणिपुर के बीचो-बीच स्थित है।

 आप वहां पहुंच कर अपनी मनपसंद जगह के लिए बस या टैक्सी कर सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा यात्रा: मणिपुर राज्य गुवाहाटी ,दीमापुर, कोहिमा जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है। आप सड़क मार्ग द्वारा इन सभी राज्यों की यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए यहां सरकारी और प्राइवेट बसों की व्यवस्था पहले से की गई है।

मणिपुर रांची घूमने का सबसे उचित समय :

मणिपुर राज्य घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते हैं। लेकिन यदि आप अक्टूबर महीने से लेकर फरवरी-अप्रैल तक के महीने के बीच में जाते हैं, तो वहां की वादियों का नजारा कुछ अलग ही होता है।

मणिपुर का खान पान

मणिपुर के मुख्य भोजन के रूप में चावल और मछली प्रसिद्ध है। यहां के लोग मछली की करी खाना जिसका नाम नगा थोगबा है। जिसे बहुत पसंद करते हैं। दोनो तरह का खाना यहाँ सरलता से मिल जाता है।

शाकाहारी लोगों को यहां का ऊटी खाना पसदं आता है। चामथोंग जो शुद्ध सब्जियों के साथ बनाया जाता है। यहां के लोग बिना तेल में पका हुआ खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां चाइनीस खाना भी अच्छा मिलता है। आप यहां घूमने के दौरान यहां के व्यंजनों का स्वाद उठा सकते हैं।

मणिपुर में रुकने के लिए स्थान

अगर आप किसी भी पर्यटन स्थल पर जाते हैं, तो आप एक आवास स्थान की तलाश करते हैं। जो आपके बजट में भी होना चाहिए । मणिपुर के कुछ प्रमुख होटल इस प्रकार है।

  •  द क्लासिक होटल
  •  हिलटॉप लॉज
  • रनोती रिसॉर्ट
  • नज़ीमगढ़ रिसॉर्ट
  • संगाई कॉन्टिनेंट
  • होटल होरिजन : कोहिमा
  • होटल ग्रासलैंड : मोरिंग
  • होटल क्लासिक ग्रांड : इंफाल
  • होटल लीला : इंफाल

By JP Dhabhai

Hi, My name is JP Dhabhai and I live in Reengus, a small town in the Sikar district. I am a small construction business owner and I provide my construction services to many companies. I love traveling solo and with my friends. You can say it is my hobby and passion.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *